15 करोड़ में बनेंगे तीन नए ब्रिज, लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजधानी के इन इलाकों को होगा फायदा
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। राजधानी के रिंग रोड 2 पर तीन नए ब्रिज बनाने के लिए फाउंडेशन का टेस्ट शुरू हो गया है। रिंग रोड के हीरापुर, बंगाली होटल और कबीर नगर चौराहे पर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस ब्रिज के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। इस सड़क पर यातायात का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। यह औद्योगिक इलाका है। यहां छोटे वाहन चालकों को हमेशा खतरा बना रहता है। यहां हर समय ट्रकों की भीड़ रहती है। इस रास्ते से अब यात्री बसें भी चलती हैं जिस कारण से यहां लंबा ट्रैफिक जाम होता है। आधिकारियों के अनुसार, इस रास्ते पर हर दिन करीब 1.50 से ज्यादा वाहनों का संचालन होता है। कितना है ब्रिज निर्माण का बजट आधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 15 करोड़ 42 लाख रुपये के बजट में तीन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। शहर के रिंग रोड नंबर-1 की तर्ज पर यह काम पूरा किया जाएगा। भाठागांव ब्रिज, कुशालपुर ब्रिज और रायपुरा ब्रिज की तर्ज पर यह काम पूरा होगा। टाटीबंध ब्रिज से होते हुए बंगाली होटल चौक के ऊपर तक ब्रिज का निर्माण होगा। वहीं, हीरापुर चौक से होते हुए कबीर नगर तक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image