कांग्रेसी 21 अप्रैल को करेंगे CM हाउस का घेराव, बैज ने कहा- प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित
छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा, प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गई है। राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चितंनीय स्तर तक बढ़ गए है। इसलिए प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश की गूंगी, बहरी सरकार को जगाने कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित: बैज बैज ने कहा, गृह मंत्री ने विधानसभा में जो अपराध के आंकड़े दिए है उसके अुनसार प्रदेश में एक साल के भीतर 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। बैज ने कहा, राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिया है उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, बलात्कार 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है।
Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image