'मैं Salman Khan के साथ काम करना चाहता हूं, इसलिए घुसा उनके घर में'
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास करने वाला जितेंद्र पुरैना (22) उनके साथ फिल्म में काम करना चाहता है। पूछताछ में उसने बताया कि वो सलमान के साथ काम करना चाहता है, इसलिए उसने बात करने घर में घुसा था। जितेंद्र अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह दुर्ग के गांव डूमरडीह से मुंबई पहुंच गया। उसे पकड़ने के बाद बांद्रा पुलिस ने खाना खिलाया और वापस भेज दिया। माना एयरपोर्ट पर मांग रहा था मुंबई जाने की जानकारी सलमान से मिलने की चाहत में उसने अपनी बहन के 125 रुपये भी चोरी कर लिए। जितेंद्र ने बताया कि 17 मई को वह माना एयरपोर्ट में मुंबई जाने के बारे में जानकारी मांग रहा था, लेकिन वहां मौजूद पुलिस वाले उसे ले गए। बहन के पर्स से चुराए 125 रुपये पिता हरदयाल ने उसे छुड़वाया। इसके बाद 18 मई को बहन के पर्स से 125 रुपये निकालकर दुर्ग रेलवे स्टेशन आया और मुंबई की ट्रेन पकड़ी। 21 मई को वह सलमान के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गार्डों ने उसे थप्पड़ मारकर भगा दिया। इसके बाद वह बांद्रा थाने पहुंच कर पुलिस वालों को अपने बारे में बताया। यहां से पुलिस वालों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। गौरतलब है कि सलमान खान के घर पर पहले कुछ बदमाश फायरिंग कर चुके हैं, उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे में मुंबई में उनके घर और आसपास हमेशा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के उनके घर के पास आने पर तुरंत पकड़कर पूछताछ की जाती है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image