मेकाहारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल : हफ्तेभर में हुई दूसरी चोरी, गार्ड ने पार किया मरीज का पर्स, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
रायपुर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में एक बार फिर महिला मरीज का पर्स और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में सिक्योरिटी गार्ड चोरी करते दिख रहा है. यह घटना 25 जून की रात 12 बजे की बताई जा रही है. बता दें कि हफ्तेभर में यह चोरी की दूसरी घटना है. मेकाहारा में लगातार चोरी से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ACI (हृदय रोग विभाग) के ICU के सामने सिक्योरिटी गार्ड सोती हुई महिला मरीज के पर्स को पार करता नजर आ रहा है. महिला के विवाद के बाद प्रशासन जागा तब जांच में पूरी पोल खुली. अस्पताल प्रबंधन सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर रहा. चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में बवाल मचा हुआ है. हफ्तेभर पहले भी दिनदहाड़े अस्पताल में हुई थी चोरी मेकाहारा में हफ्तेभर पहले भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी. यहां चोर इलाज कराने आए मरीज के परिजन का पर्स उड़ा ले गया था. नवापारा, जिला रायगढ़ निवासी केवल साहू ने मौदहापारा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रार्थी ने बताया था कि मेकाहारा में मौसाजी का इलाज चल रहा है. परिवार समेत मेकाहारा आए हैं. इस दौरान उनका पर्स चोरी हो गया. पर्स में दो मोबाइल और 40 हजार रुपए नगद कैश थे. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है. सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने पत्रकारों के साथ किया था दुर्व्यवहार बता दें कि कुछ दिन पहले मेकाहारा में कवरेज के लिए पत्रकारों पर सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने दुर्व्यवहार किया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालाें में कवरेज को लेकर मीडिया के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था. पत्रकारों के विरोध के बाद सरकार ने इस आदेश को स्थगित कर दिया है.
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image