खान सर' के बाद अब 'सैलून वाले गुरुजी' सुर्खियों में छाए, छत्तीसगढ़ में शिक्षक 'पूनाराम' पढ़ाई के साथ मुफ्त में काटते हैं 'बच्चों के बाल'
कबीरधाम : अपनी अनूठी कार्यशैली और सोशल सर्विस के कारण देश में 'खान सर' की तरह ही छत्तीसगढ़ के 'सैलून वाले गुरुजी' सुर्खियों में छाये हैं। दरअसल कबीरधाम जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक 'पूनाराम पनागर' आदिवासी और गरीब बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके बाल भी काटते हैं, ताकि बच्चों का पैसा बचे और वे उससे किताब-कापियां, पेन आदि खरीद सकें। कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक 'पूनाराम पनागर' चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उन्हें प्यार से ' सैलून वाले गुरुजी ' के नाम से जानते हैं। खास बात यह है कि वे न केवल बच्चों को पढ़ाते हैं, बल्कि उनके बाल भी मुफ्त में काटते हैं। पूनाराम बच्चों से कहते हैं कि वे बाल कटिंग पर खर्च होने वाले पैसों को बचाकर कॉपी, पेन और पढ़ाई से जुड़ी अन्य ज़रूरी चीज़ें खरीदें। 3 साल पहले प्राथमिक विद्यालय से शुरू की थी सेवा सेवाभावी शिक्षक पूनाराम ने यह पहल 13 साल पहले साल 2012 में तब शुरू की, जब उनकी पोस्टिंग बोड़ला के महलीघाट गांव के प्राथमिक विद्यालय में थी। यह इलाका आदिवासी बाहुल्य है और यहां कोई सैलून नहीं था। बच्चे महीनों तक बाल नहीं कटवाते थे, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। ऐसे में पूनाराम ने खुद ही बच्चों के बाल काटने शुरू कर दिए। बाद में उनका तबादला बोड़ला के मिडिल स्कूल में हो गया। यहां भी उन्होंने देखा कि सरकारी छात्रावास (एससी-एसटी हॉस्टल) में रहने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं। तब से वे महीने में एक रविवार को बच्चों के बाल मुफ्त में काटते हैं।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image