आज तय होगा रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष
रायपुर नगर निगम में पिछले आठ महीनों से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को खत्म हो जाएगा. निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर ने पूर्व में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पांच पार्षदों को मंगलवार की शाम चार बजे अपने कक्ष में बैठक के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही तय हो जाएगा कि निगम में नेता प्रतिपक्ष कौन रहेगा. पिछले गुरुवार को प्रस्तावित बैठक पार्षद जयश्री नायक, रोनिता प्रकाश जगत और दीप मनीराम साहू के बाहर होने के कारण स्थगित करनी पड़ी थी. इसके बाद पार्षद संदीप साहू ने नए समय की मांग की, जिस पर 23 सितंबर की तारीख तय की गई. वहीं रविवार को संदीप साहू सहित अन्य चार महिला पार्षदों के पति पुरी गए हुए थे. हालांकि ये सोमवार को वापस भी लौट आए हैं. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका रुख एकजुट रह सकता है. ऐसे में बहुमत के आधार पर संदीप को समर्थन मिलने की संभावना मजबूत मानी जा रही है. वहीं सभापति सूर्यकांत ने भी स्पष्ट कहा है कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष का फैसला कर लिया जाएगा. कैसे शुरू हुआ विवाद निगम चुनाव के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था. लेकिन बाद में प्रदेश कांग्रेस ने सभी निगमों की सूची जारी की, जिसमें आकाश तिवारी का नाम शामिल था. इसके बाद विवाद गहराता चला गया. संदीप को समर्थन देने वाले पांच पार्षदों ने विरोध में इस्तीफा भी दिया, जिसे बाद में दबाव के चलते वापस लेना पड़ा.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image