छत्तीसगढ़ सिख समाज रायगढ़ जिला के अध्यक्ष बने सरदार प्रितपाल सिंह टुटेजा
. छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज रायगढ़ जिला के अध्यक्ष बने सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा रायगढ़। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने रायगढ़ जिले के प्रख्यात समाजसेवी सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज रायगढ़ जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां प्रदेश कार्यालय की सहमति से करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा रायगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सक्रिय सदस्य एवं श्री गुरु नानक हाई स्कूल के प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ स्टील सिटी के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष तथा फ्रैंड्स कालोनी के भी अध्यक्ष हैं। उनके व्यापक अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण का लाभ अब छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज को भी मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में समाज की गतिविधियां और अधिक सशक्त एवं गतिशील होंगी। सुखबीर सिंह सिंघोत्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज मोबाइल 9301094242
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image