रेडियो कार्यक्रम! CM साय ने दिया संदेश, कहा- ‘दीदी के गोठ’ हर परिवार और महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा…
छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए रविवार को पहली बार दीदी के गोठ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। अब यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया जाएगा। दीदी के गोठ कार्यक्रम के शुभारंभ संदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हमे गर्व है, बिहान से जुड़ी दीदियों ने अपने श्रम, साहस और आत्म विश्वास से न केवल अपने परिवार को संभाला है, बल्कि आज गांव में अर्थव्यवस्था की रीड़ बन चुकी है। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम हर परिवार और हर महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। डिप्टी सीएम व पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम को सुना। सीएम ने आगे अपने संदेश में कहा, बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की बहनें आज अपनी नई पहचान बना रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image