मौसम में बड़ा बदलाव, अगले 4 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, देखें अपडेट
मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। आज से ठंड में राहत के आसार है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की संभावना हैं। ( CG News ) वहीं मध्य और दक्षिण में अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी के संकेत है। दरअसल उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में कमी आने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। Chhattisgarh Weather: रायपुर में ​ठंड कम राजधानी रायपुर में बुधवार को अन्य दिनों के मुकाबले ठंड का असर कम रहा। इधर दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में भी शीतलहर जैसी स्थिति समाप्त हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 3-4 दिनों में दिन और रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकते हैं। तीन साल का रिकॉर्ड टूटा नवंबर में अच्छी ठंड पड़ रही है। यही स्थिति प्रदेश के बाकी जिलों की भी है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से पूरा प्रदेश सर्द हो गया है। अच्छी ठंड तो पड़ रही है, लेकिन राजधानी में तीन साल का रेकॉर्ड टूटा है। अंबिकापुर में जरूर ठंड ने लंबे समय का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी ठंड पड़ रही है। हालांकि बस्तर संभाग में इस पखवाड़े में खास ठंड नहीं पड़ी है। अभी ठंड के लिए दिसंबर बाकी है। प्रदेश में दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने का ट्रेंड रहा है। इस साल भी अच्छी खासी सर्द रातें गुजरने की संभावना हैं। पारा लुढ़कने के बाद लोगों को अच्छी ठंड का अहसास होगा।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image