मंत्री केदार कश्यप के क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा! 43 लाख से अधिक का गबन उजागर, कई समितियां जांच के दायरे में
• devendra kumar
नारायणपुर जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताओं पर आखिरकार विभागीय शिकंजा कसने लगा है। सहकारिता विभाग द्वारा किए गए अंकेक्षण और जांच में करोड़ों की वनोपज एवं सहकारी गतिविधियों से जुड़े खातों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। आरटीआई के माध्यम से उजागर इस गबन प्रकरण से सहकारी समितियों में हड़कंप का माहौल है।
Cooperative Scam: सहकारी संस्थाएं नारायणपुर द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर से ही आते हैं। उनके क्षेत्र से मामला उजागर होने पर अब कार्रवाई की तैयारी भी तेज होती दिख रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नारायणपुर द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2022-23 के अंकेक्षण प्रतिवेदनों में दर्ज आपत्तियों की गंभीर जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर शाखा नारायणपुर के शाखा प्रबंधक प्रतीक अवस्थी तथा समिति प्रबंधक जेएन देवांगन द्वारा विभिन्न सहकारी समितियों से करोड़ों रुपये के लेनदेन में अनियमितताओं को अंजाम दिया गया।
