सिर धड़ से अलग होने वाले 5 साल के मासूम की मां को आया होश, कटा पैर लिए बोली- कहां है मेरा लाल
कानपुर के बिल्हौर के अरौल क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मातम पसरा रहा, जहां रोते-बिलखते परिजन अपनों की लाशें लेने पहुंचे। तीन बहनों के इकलौते भाई शशि गिरी (26) की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन कफन में लिपटे शशि को देखकर मां और बहनें दहाड़ें मारकर रोने लगीं। वहीं, चार साल के इकलौते पोते अनुराग का शव देखने के बाद उसके दादा शौकी चौधरी बेसुध हो गए। होश में आने पर कांपती आवाज में उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मेरे बेटे का सब कुछ उजड़ गया…। इस दर्दनाक चीख ने वहां मौजूद हर शख्स को रुला दिया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ था हादसा सोमवार रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में नसीम आलम (30), शशि गिरी (26) और अनुराग (5) की मौत हुई थी। बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। 'बस एक बार मेरा बेटा दिखा दो…' हादसे की एक और पीड़ित, अनुराग की मां गुड्डी देवी, अभी भी अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रही हैं। हादसे में उनका पैर कट गया और उनके बेटे की भी मौत हो गई। जब बुधवार को गुड्डी देवी को होश आया, तो सबसे पहला सवाल उन्होंने नर्स से यही किया कि कहां है मेरा लाल… बस एक बार मेरा बेटा दिखा दो…। पति अजय बेटी को लेकर उनके पास आए, लेकिन बेटे को न देखकर गुड्डी देवी बेचैन हो उठीं। बार-बार नर्स से गुहार लगाती रहीं कि उन्हें उनका बेटा दिखाया जाए। डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे वार्ड में भर्ती होने का बहाना बनाकर सच बताने से टाल दिया। जब उन्होंने पति अजय से पूछा, तो अजय रो पड़े और फोन आने का बहाना बनाकर वार्ड से बाहर चले गए, ताकि गुड्डी को सच्चाई न पता चल सके।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image