सरदार पटेल की कर्मभूमि करम सद स्टैचू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होने 68 युवाओं का दल रवाना
। *सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ युनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होने 68 युवाओं का दल रवाना* *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी* *रायपुर।* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटल संकल्प और अथक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। श्री देव ने कहा कि करमसद से एकता नगर तक युवा पदयात्रा में शामिल होते हुए 30 नवम्बर को स्टैच्यू ऑफ युनिटी का सामूहिक अवलोकन करने के बाद रायपुर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पदयात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट राव, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा, विकास मित्तल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image