कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पैसों की उगाही का आरोप लगाकर पूर्व विधायक ने फैलाई सनसनी, देखिए
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 5 से 7 लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बृहस्पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा है कि सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से सूचना मिल रही है कि एक नंबर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारों के पास फोन आ रहा है और जिलाध्यक्ष बनने के लिए पैसों की डिमांड की जा रही है। संबंधित व्यक्ति स्वयं को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता मैडम का सेक्रेटरी बता रहा है। वह एक महिला से बात करता है। महिला की आवाज को कुछ लोग पहचानते हैं और कुछ लोग नहीं पहचानते। उनसे 5 से 7 लाख रुपए की मांग की जा रही है और कहा जा रहा है कि पैसा देने के बाद उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया जाएगा। कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग बृहस्पति सिंह ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत अच्छी सोच के साथ अन्य प्रदेशों से पर्यवेक्षक भेजकर ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की व्यवस्था दी है। इस पर अमल किए जाने पर निश्चित रूप से पार्टी को लाभ प्राप्त होगा और कांग्रेस की सत्ता में दोबारा वापसी हो सकती है। उन्होंने कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी शैलजा पर भी पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप वायरल वीडियो में पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी पैसे लेकर टिकट वितरण किया था। इसके कारण कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कहा है किसी वजह से शैलजा कुमारी को दरकिनार कर दिया गया है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image