बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी : देव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए चुनाव-प्रचार थमने के बाद बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की दावा किया है। पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी बिहार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन उम्मीदवार हैं। मंगलवार को श्री देव ने पटना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और श्री नवीन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के उत्साह से यह तय है कि इस बार फिर से बिहार की जनता का आशीर्वाद एनडीए को मिल रहा है। बिहार विधानसभा के ये चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं हैं। लालू-राबड़ी की सरकार में किडनैपिंग, हत्या, लूट जैसे गैरकानूनी काम होते थे। लेकिन नीतीश कुमार ने इस धंधे पर रोक लगा दी और लालू के आतंक को समाप्त कर दिया। श्री देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्तरहीन भाषणों में अब छठी मैया की पूजा को ड्रामा कहे जाने पर कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करते-करते अब छठ माता के अपमान पर उतर आए हैं। बिहार की जनता इस विधानसभा इस क़रार जवाब कांग्रेस को देगी राजग की जीत ही बिहार को समस्याओं व अपराधों से बचा सकती है : साव प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा भाजपा प्रत्याशी को जिताने चुनाव प्रचार की कमान सम्हाली। लगातार जनसम्पर्क कर श्री साव पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। इस दौरान श्री साव ने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए जनता को आगाह किया कि अगर लालू के बेटे तेजस्वी यादव को सत्ता मिली, तो बिहार में हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे अपराधों के लिए तीन नए विभाग बन जाएंगे।राजग की जीत ही बिहार को समस्याओं व अपराधों से मुक्त रख सकती है।