छत्तीसगढ़ के इस विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की ये मांग
बलरामपुर: MLA Caste Certificate Case छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक शकुंतला पोर्ते के खिलाफ आज सर्व आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। क्या है पूरा मामला दरअसल, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते पर आरोप है कि उन्होंने पिता की जगह पति के नाम पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाया है और उसका लाभ लेकर आदिवासी समाज की तरफ से चुनाव लड़ा है। CG Balrampur News सुनवाई में नहीं पहुंची विधायक इसी को लेकर पिछले कई दिनों से जमकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है और हाई कोर्ट के निर्देश पर आज जिला स्तरीय छानबीन समिति के समक्ष मामले की सुनवाई होनी थी। समिति ने विधायक को उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था लेकिन विधायक आज भी समिति के सामने उपस्थित नहीं हुई। बल्कि उनके गैर मौजूदगी में अधिवक्ता पहुंचे हुए थे। विधायक की तरफ से पहुंचे अधिवक्ता ने बताया कि आज छानबीन समिति के सामने उन्होंने शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस पर आपत्ति दर्ज कराया है और उन्हें आगामी 11 दिसंबर का समय दिया गया है। विरोध में उतरे सर्व आदिवासी समाज वही इस पूरे मामले में सर्व आदिवासी समाज एवं शिकायतकर्ता जिला स्तरीय छानबीन समिति कैसे फैसले से काफी नाराज और नाखुश दिखे उनका कहना था कि आज उन्हें उम्मीद थी कि फैसला उनके पक्ष में होगा लेकिन कोर्ट उन्हें तारीख से तारीख दे रहा है। कभी भी जाति प्रमाण पत्र पति के नाम पर नहीं बनता है। हमेशा पिता के नाम पर ही जाति प्रमाण पत्र बनाया जाता है और यह संविधान के रूल के तहत है। इसके बावजूद यहां कार्रवाई करने के बजाय तारीख दिया जा रहा है जो सही नहीं है। इससे नाराज होकर सैकड़ो की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image