विधायक अनुज शर्मा के कर कमलो से धरसीवां धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ
। *विधायक अनुज शर्मा के करकमलों सें धरसींवा धान खरीदी केंद्र 🌾 का हुआ शुभारंभ* *यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है-अनुज* आज धरसींवा विधानसभा में धान खरीदी केंद्र पर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी केन्द्र का भव्य शुभारंभ विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ। विधायक ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया| इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है। कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया आज से विधिवत प्रारंभ हो गई है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रभावी प्रबंधन के अंतर्गत इस वर्ष भी खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप में शुरू हो गई है। “सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश” की भावना के अनुरूप किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी सुनिश्चित की गई है। धान केंद्र में किसानों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से लागू की गई हैं, ताकि अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। समयबद्ध और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया किसानों को राहत प्रदान करेगी और उनके कृषि कार्यों में स्थिरता एवं आर्थिक उन्नति को नई गति देगी। मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की किसान-हितैषी नीतियाँ अन्नदाताओं के लिए मजबूत और भरोसेमंद व्यवस्था की आधारशिला हैं।पूरे धरसींवा क्षेत्र के किसान भाई उत्साह से भरे हुए हैं| यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कौशल साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला ढीलेन्द्र सेन, तहसीलदार बाबूलाल कुरै, पर्यवेक्षक भोला प्रसाद सोनी,बैंक प्रबंधक चक्रधारी सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डाक्टर के के वर्मा,पुरुषोत्तम यादव, यसवंत वर्मा,पूर्व सरपंच हेमन्त वर्मा, पार्षद मोहन प्रजापति, पूर्व पार्षद योगेश साहू,पार्षद ईश्वर यादव,मुकेश सिन्हा, ललित सायतोड़े, छेदी साहू,चंद्रकांत साहू, सहित किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image