कलम छोड़ नाबालिग थाम रहे चाकू! चाकूबाजी- लूट और नशा तस्करी में बढ़ती बच्चों की गिरफ्त…
छत्तीसगढ़ के रायपुर चिंता का विषय है कि राजधानी में कलम छोडक़र नाबालिग चाकू थाम रहे हैं। हत्या और चाकूबाजी ही नहीं अन्य गंभीर मामलों में भी शामिल हो रहे हैं। जिस उम्र में पढ़ाई करते हैं, उस समय चोरी-लूट और चाकूबाजी जैसे मामलों को अंजाम दे रहे हैं। क्राइम करने में साल दर साल नाबालिगों की संख्या बढ़ती जा रही है। मर्डर, चाकूबाजी, लूटपाट के अलावा दुष्कर्म और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामलों में भी लिप्त हो रहे हैं। वर्तमान में शहर के बाल संप्रेक्षण गृह में कुल 116 अपचारी बालक हैं। इनमें से 51 अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी में हैं। ये गंभीर क्राइम के मामलों में शामिल रहे हैं। रायपुर और प्रदेश में भी नाबालिग द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह नाबालिगों में नशे की लत है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर भी उन्हें क्राइम के लिए उकसा रहे हैं। चाकू के कई निशान गंज थाना क्षेत्र में 27-28 सितंबर 2025 को मोहम्मद सद्दाम अपनी 16 साल की नाबालिग प्रेमिका के साथ लॉज में ठहरा। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ, तो नाबालिग ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लॉज से फरार होकर अपने घर बिलासपुर चली गई। बाद में उसने सरेंडर कर दिया।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image