रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने राजधानी की यातायात व्यवस्था और बढ़ती दुर्घटनाओं पर जताई चिंता
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर दिए सुधार के निर्देश रायपुर, 10 नवंबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आज राजभवन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि राजधानी की जनसंख्या और वाहनों की संख्या के अनुपात में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मानव जीवन की क्षति अत्यंत दुखद है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग कड़ाई से कार्रवाई करें। अवैध पार्किंग, नशे में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सतर्कता और जन सहयोग से ही सुरक्षित यातायात की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image