भाजपा ने शुरू किया मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान
रायपुर | 8 नवम्बर 2025 रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला गुढियारी मंडल और तात्यापारा मंडल में संपन्न हुई, जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बीएलओ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गुढियारी मंडल की कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं तात्यापारा मंडल में रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिया। एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा का विशेष प्रशिक्षण भाजपा की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहराई से समझाना और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। 4 नवम्बर से प्रदेशभर में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है। भाजपा ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। प्रत्येक कार्यकर्ता बने बीएलओ का सहयोगी - यशवंत जैन प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि “यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। जहां बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ता स्वयं पहल करें।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image