धान खरीदी से पहले बड़ा संकट! कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी चेतावनी, कहा- काम पर लौटो, वरना…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर खरीदी कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। इधर राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। मंत्री नेताम ने कहा कि सबको उचित मंच पर अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हड़ताल समाधान नहीं है। मैं कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटने का आग्रह करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि विभागीय अधिकारी भी कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। बावजूद इसके अगर वे काम पर नहीं लौटते तो सरकार के पास कई विकल्प हैं और किसान हित में जो निर्णय लेना होगा सरकार वह जरूर लेगी। कर्मचारियों की हड़ताल और सरकार की चेतावनी के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image