आज से प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा, पांच दिन तक होगा आयोजन, देखें रूट और पार्किंग
कवर्धा ग्राम घुघरीखुर्द में श्रद्धा और आस्था का महापर्व आज से आरंभ हो रहा है। यहां 6 से 14 नवंबर तक सुरभि रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 6 से 10 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं चित्रकूट के पंडित रामस्वरूपाचार्य रामकथा का वाचन करेंगे। पहली बार कबीरधाम जिले में इतने बड़े पैमाने पर इस तरह का धार्मिक आयोजन हो रहा है। आयोजन स्थल पर विशाल यज्ञ मंडप और भव्य डोम तैयार किया गया हैए जहां रुद्र हवन, वेदपाठ और कथा वाचन एक साथ संपन्न होंगे। पूरा क्षेत्र इन दिनों भक्ति की भावना से सराबोर है। पं. प्रदीप मिश्रा अपनी सरल, भावनात्मक और ज्ञानवर्धक शैली में भगवान शिव की लीलाओं, आस्था और भक्ति की अमर गाथा सुनाएंगे। वहीं रामस्वरूपाचार्य जी भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्मपालन की शिक्षा देंगे। नौ दिनों तक यहां सुबह से शाम तक पूजा-अर्चनाए सत्संग, प्रवचन, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर धर्ममय वातावरण का अनुभव करेंगे। आयोजन समिति के गणेश तिवारी ने बताया कि सुरभि रुद्र महायज्ञ के माध्यम से सनातन धर्म के जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। श्रद्धालु दिनभर यज्ञ, भजन और सत्संग में शामिल होकर गौसेवा और लोककल्याण की भावना से ओतप्रोत रहेंगे। यह आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेवा और धर्मनिष्ठा की दिशा में प्रेरित करने का उद्देश्य रखता है।