चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाए गए डॉ. पु​नीत गुप्ता, अवर सचिव ने जारी किया आदेश
रायपुर: CG News चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य सरकार ने नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता को हटा दिया गया है। बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता को अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार संभाल रहे थे। इस संबंध में अवर सचिव की ओर से एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. गुप्ता को अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त किया गया है। वे अब अपने मूल पद पर ही कार्य करेंगे। हालांकि, आदेश में प्रभार छीने जाने का कारण नहीं बताया गया है। आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में डॉ. पुनीत गुप्ता को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में अपने मूल दायित्व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और प्राध्यापक, नेफ्रोलॉजी के साथ-साथ संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। सात महीने बाद विभाग ने यह जिम्मेदारी वापस ले ली है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image