सेवा और समर्पण के प्रतीक साईं राम साहिब जी को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि
। *दिनांक - 12 नवंबर 2025* *स्थान - रायपुर* *“सेवा और समर्पण के प्रतीक साईं चाण्डूराम साहिब जी को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि”* आज अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज, जेल रोड रायपुर में आयोजित युगविवर्ती संत प्रवर्तक मर्यादा पुरुषोत्तम साईं चाण्डूराम साहिब जी की अस्थि कलश दर्शन एवं पुण्य स्मरण सभा में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी सम्मिलित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक मिश्रा जी ने कहा कि साईं चाण्डूराम साहिब जी का जीवन सेवा, समर्पण और समाज उत्थान का प्रतीक रहा है। उन्होंने सदैव मानवता, प्रेम और एकता का संदेश दिया। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी जी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संतजनों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर साईं साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image