छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
• devendra kumar
नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर अब दिखने लगा है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर ज़िले शामिल है। इन जिलों ने शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस होनी लगी है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। दिन में रायपुर का पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
