क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा : संविधान लोकतंत्र की गीता
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में बुधवार को संविधान दिवस पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल ने संविधान को नमन किया तथा संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री जम्वाल ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की गीता है। यह देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। हम सबका कर्तव्य है कि हम इसे आत्मसात कर संविधान निर्माताओं के स्वप्नों को साकार करने प्रतिपल संकल्पित रहें। देश के सभी लोगों को संविधान का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां भारती, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, मोहन पवार, अनुराग अग्रवाल, शंकर अग्रवाल एवं राकेश पांडे आदि उपस्थित थे।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image