प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान में लेन-देन और सौदेबाजी के आरोपों पर साधा निशाना
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर कटाक्ष कर कहा है कि जैसे-तैसे मन बनाकर संगठन को दुरुस्त करने की कांग्रेस नेतृत्व की शुरू हुई कवायद भ्रष्टाचार और लेन-देन के आरोपों के चलते दम तोड़ चुकी है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पाँच साल तक सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार में मशगूल और मगरूर रही कांग्रेस में तो अब संगठन स्तर पर भी भ्रष्टाचार के आरोप खुलेआम लग रहे हैं। सरकार में रही कांग्रेस ने 'पीएससी घोटाला' किया और संगठन में 'पीसीसी घोटाला' को अंजाम दिया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कांग्रेस में कार्यकताओं की उपेक्षा को लेकर कटाक्ष किया कि अब आम लोग भी आपसी बातचीत में उपेक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की मिसाल देने लगे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि संगठन में पदों को लेकर लेन-देन के आरोपों ने कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को बेपर्दा कर दिया है, जहाँ संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पाँच से दस लाख रुपए तक मांगे जाने के आरोप खुद कांग्रेस के लोग ही लगा रहे हैं। यही वजह है कि दो वर्षों से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उधार की प्रदेश कार्यसमिति से काम चलाने को विवश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अब अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नई दिल्ली का मुँह ताकना पड़ रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की रगों में दौड़ रहा है, लेन-देन और सौदेबाजी कांग्रेस का डीएनए हो गया है और इसके चलते कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को पलीता लग चुका है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image