एसआईआर के प्रदेश प्रभारी नामग्याल ने कोण्डागाँव में बस्तर सम्भाग की एसआईआर टोली की बैठक ली
रायपुर/कोण्डागाँव। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने कहा है कि मतदाता सूची का गहन परीक्षण पूर्ण न्यायिक हो। जो फर्जी तरीके से मतदान कर रहे हैं, उन्हें रोकना है। इसके लिए एसआईआर एक प्रमुख माध्यम है। श्री नामग्याल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित का विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती रही है। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को अनुकरणीय और समावेशी बताया है। एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री नामग्याल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर, हर एक घर तक पहुंचकर हर एक परिवार का नाम दो बार मिलान करना है एवं उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। इस संपर्क अभियान के माध्यम से बूथ समितियों को मजबूत करना है। यह अभियान महत्वपूर्ण है जिसमें सबकी भूमिका सदैव की तरह होनी चाहिए। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार से भी हमें लोगों को सचेत करना है। जो फर्जी तरीके से मतदान कर रहे हैं, उन्हें रोकना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि एसआईआर भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को मजबूती प्रदान की एक अहम्‌ प्रक्रिया है, जिसे निर्वाचन आयोग सम्पादित कर रहा है। भाजपा इस कार्य में अपने बीएलए के जरिए यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूट न जाए और अपात्र व फर्जी मतदाता इस सूची में रह न जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता घर–घर जाकर हर मतदाता का सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने प्रतिबद्ध रहें। इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, सौरभ सिंह, चैतराम अटामी, सेवक नेताम, सतीश लटिया, मनोज जैन, धनीराम बारसे, सांसद द्वय महेश कश्यप व भोजराज नाग, महेश गागड़ा, वैभव वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले श्री नामग्याल ने धमतरी जिले के रुद्री ग्राम, गंगरेल मंडल पहुँचकर माता अंगार मोती के दर्शन किए एवं गगरेल बांध का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू, प्रकाश बैस, महापौर जगदीश (रामू) रोहरा, महेंद्र पंडित, राकेश साहू उपस्थित रहे। इसके पश्चात श्री नामग्याल बस्तर संभाग के चारामा मंडल में प्रवास कर जैसाकरा ग्राम के दो पोलिंग बूथ आवास पारा व बड़े पारा में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सौरभ सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, जिला महामंत्री राजा पांडे, संकेत नसीने, ओमप्रकाश साहू उपस्थित थे।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image