आत्म निर्भर भारत यह देश को अपने पैरों पर खड़ा करने वाला संकल्प है अनुज शर्मा
। *ग्राम मांढर के आत्मनिर्भर संकल्प भारत की बैठक में विधायक अनुज शर्मा व मोतीलाल साहू मुख्य वक्ता के रूप शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत–यह देश को अपने पैरों पर खड़ा करने वाला संकल्प है- अनुज* आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम मांढर में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर संकल्प भारत बैठक आयोजित किया गया जिसमें धरसींवा विधायक अनुज शर्मा व मोतीलाल साहू मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए और कार्यकर्ताओं और जनता के बीच नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक ऐसा विचार है जो भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने का संकल्प है। आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि एक राष्ट्र अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो और बाहरी सहायता पर निर्भर न रहते हुए अवश्यकतानुसार राष्ट्र के माँगो को पूरा कर सके। भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य था देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, ताकि भविष्य में किसी भी संकट का सामना किया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए कई नीतिगत निर्णय लेकर कई योजनाओं को प्रारंभ किया गया हैं। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में विशेष रूप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह अभियान 'लोकल फॉर वोकल' को भी प्रोत्साहित करता है, जिसका तात्पर्य है कि हमें देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें वैश्विक बाजार में अलग पहचान देना। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट किया है कि भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता, बल्कि दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए उसकी मदद करना चाहता है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प हैं की 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का| इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है| इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा , मोतीलाल साहू ,जिला एवं जनपद सदस्य, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा सहित सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image