‘Father’ की जगह ‘Fader’, 'Eye' की जगह लिखा ‘Iey’, मास्टरजी की 'जुगाड़ू' अंग्रेजी देख अंग्रेज तो माथा पीट लेंगे
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के कोगवार गांव में स्थित प्राथमिक शाला मचानडांड़ में एक शिक्षक को बच्चों को गलत अंग्रेजी स्पेलिंग पढ़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब शिक्षक द्वारा ब्लैकबोर्ड पर 'Sunday' की जगह 'Sanday' और 'Wednesday' की जगह 'Wensday' लिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक प्रवीण टोप्पो के खिलाफ यह कदम उठाया है। Nose की जगह Noge यह घटना बलरामपुर जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षा के स्तर पर सवाल उठाती है। शिक्षक न केवल दिनों के नाम गलत पढ़ा रहे थे, बल्कि बॉडी पार्ट्स के नाम सिखाते समय भी उन्होंने 'Nose' की जगह 'Noge', 'Ear' की जगह 'Eare' और 'Eye' की जगह 'Iey' लिखा था। बच्चों को गलत स्पेलिंग रटाई जा रही थी, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ सकता था। शराब के नशे में आने के आरोप ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, स्कूल में दो शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन उनमें से एक, कमलेश पण्डो, कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल आते थे और क्लास में सो जाते थे। दूसरे शिक्षक, प्रवीण टोप्पो, जो बच्चों को गलत अंग्रेजी पढ़ा रहे थे, की शिकायत भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गई थी। फादर-मदर की स्पेलिंग ही गलत शिक्षक बच्चों को फादर, मदर, सिस्टर की स्पेलिंग गलत पढ़ा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद जांच बैठी और टीचर पर कार्रवाई हुई। गलत स्पेलिंग पढ़ने की वजह से टीचर सस्पेंड हो गया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के कोगवार गांव में स्थित प्राथमिक शाला मचानडांड़ की है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image