विधायक ने Railway से पूछा, सिर्फ यात्री ट्रेनें ही क्यों रद्द होती है, मालगाड़ियां क्यों नहीं ?
बिलासपुर. रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए देशभर में करीब 247 ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द कर दिया है, जिससे करोड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. इसको लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने यात्रियों के हितों के खिलाफ बताया. उन्होंने दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों के लिए रद्द किए जाने पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की है. कोहरे के नाम पर लगातार रद्द हो रही यात्री ट्रेनों को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों के लिए रद्द किए जाने पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की है. विधायक ने रेल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोहरे का असर सिर्फ यात्री ट्रेनों पर पड़ता है, मालगाड़ियों पर नहीं? ठण्ड के मौसम में कोहरे के कारण यात्री ट्रेनों का रद्द होना आम बात है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए देशभर में करीब 247 ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द कर दिया है, जिससे करोड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. इसको लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने यात्रियों के हितों के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि सारनाथ एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली एक प्रमुख ट्रेन है. यह विशेष रूप से बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण साधन है. छत्तीसगढ़ से प्रतिदिन हजारों लोग श्राद्ध, पिंडदान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए प्रयागराज का सफर करते हैं. ऐसे में इस ट्रेन का लंबी अवधि के लिए रद्द होना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. कोहरे से निपटने आधुनिक तकनीक की मांग अटल ने कहा कि, यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता की आस्था और जरूरत से जुड़ी हुई है. इसके रद्द होने से बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में यात्रियों में भारी चिंता और नाराजगी है. उन्होंने रेल मंत्री से मांग की है कि कोहरे से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपाय किए जाएं, लेकिन यात्री ट्रेनों का संचालन बंद न किया जाए.
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image