पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा- प्रदेश में परेशान हैं BLO..
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है. इस महाभियान को पूरा करने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है, जो बेहद करीब नजर आ रहा है. डिजिटाइजेशन का कार्य भी धड़ल्ले से चल रहा है. इसी बीच आज PCC चीफ ने प्रेसवार्ता के दौरान SIR की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग भी कर दी है. बता दें, छत्तीसगढ़ में SIR 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन अब अंतिम तारीख को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में पीसीसी चीफ बैज ने कहा- “प्रदेश में BLO परेशान हैं. इतने दिनों में काम पूरा नहीं हुआ है. 6 दिनों में और क्या होगा?” उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर तक SIR करना संभव नहीं है. चुनाव आयोग को तारीख आगे बढ़ानी चाहिए. हमारा कंट्रोल रूम बनाने का मकसद यही है, कि कोई व्यक्ति परेशान है तो वहां कॉल करके मदद ले सकते हैं. वहीं जमीन गाइडलाइन को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गाइडलाइन दर बढ़ा दी गई है. 10 गुना जमीन की रेट बढ़ा दी है, इससे छोटे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरीब लोगों का घर-जमीन सपना रह गया है. उन्होंने कहा कि गाइडलाइन में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी.
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image