विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में ग्राम गुमा, बा ना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यशाला का आयोजन
। 11-11-25/मंगलवार *विधायक अनुज के नेतृत्व में ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला का आयोजन* *आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है, लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है-अनुज* आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में संगठन द्वारा दिये गए निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यशाला आयोजन कराया गया जिसमें विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। उक्त कार्यशाला में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लागू करने के विषय में चर्चा की गई| इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस प्रक्रिया में निर्णायक है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई फर्जी मतदाता सूची में न रहे और कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं। आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है, लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है। यह अभियान लोकतंत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाला है। हम सभी का संकल्प हैं कि हमे हर घर तक एसआईआर अभियान को पहुंचाना है। भाजपा ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे, मतदाता सूची का मिलान करेंगे और बीएलओ के साथ समन्वय में काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बन सके। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है| उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए| कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image