सावधान! सामने आया SIR के नाम पर साइबर ठगों का डरावना खेल… मतदाता सूची अपडेट की आड़ में रची नई साजिश
रायपुर: ऑनलाइन साइबर ठगों ने अब ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है अब एसआईआर के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कॉल करके एसआईआर के फार्म के नाम पर ओटीपी मांगा जा रहा है। SIR के नाम पर ठगी का नया तरीका दरअसल ठग इसके जरिए एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। शहर में कई लोगों के पास इस तरह के कॉल आ चुके है, हालांकि वो साइबर ठगों के झांसे में नहीं आए अपनी सतर्कता के चलते ठगी के शिकार होने से बच गए है। आपको बता दें कि इन दिनों देश में एसआईआर के तहत मतदाता सूची अपडेट करने का काम किया जा रहा है। इसका फायदा उठाने साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं साइबर ठग एसआईआर फार्म या इसी नाम से कॉल करके आपसे ओटीपी नंबर मांगते हैं, इसके बाद झांसा देकर एसआईआर फाइल नाम से फर्जी एसआईआर डॉट.एपीके इंस्टाल कराते हैं, इस दौरान ठग सरकारी जैसे दिखने वाले नामों और लोगो का इस्तेमाल करते हैं ये देखकर कोई भी भ्रमित हो जाता है। ठग किसी भी तरह से एपीके फाइल इंस्टाल करवाने में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है इसके जरिए फोटो, वीडियो, फोन बुक आदि डेटा ले सकता है। अगर ऑनलाइन भुगतान का सिस्टम एक्टिव होता है तो बैंक खाते से पूरी रकम निकाल लेते हैं। वहीं पुलिस ने शहर राजधानी समेत प्रदेशवासियों से अपील करते हुए अपील की है कि अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए फाइल को ओपन न करें, पहले उसकी जांच कर लें। एसआईआर से जुड़े कॉल, फार्म आदि आने पर पहले अधिकारी बीएलओ आदि से चर्चा कर लें इसके बाद ही कोई कदम उठाएं।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image