जल्दबाजी में काम पर जा रहे TI साहब की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में सवार महिला बुरी तरह घायल, पर TI की इस हरकत ने जीता दिल…
• devendra kumar
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी चौक के पास टीआई अनिल अग्रवाल की कार ने अचानक एक बाइक और उस पर सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टीआई अनिल अग्रवाल उस समय सकर्रा ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों की मदद की
TI’s Car Hits Women: हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों की मदद की और उन्हें निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीआई अनिल अग्रवाल ने खुद घायलों का ख्याल रखते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई।
TI ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
TI’s Car Hits Women: बाइक पर सवार व्यक्ति और महिला को अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा देखभाल दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमेरी चौक एक व्यस्त क्षेत्र है, और इस तरह के हादसे अक्सर ट्रैफिक की भीड़ और तेज गति के कारण होते हैं। पुलिस प्रशासन ने इलाके में आने-जाने वालों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
