रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
रायपुर। राजधानी के लाखों यात्रियों को रोज मिलने वाली जाम की परेशानी अब खत्म होने जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर शहर को वह बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर मंजूरी मिल गई है, जिसका इंतजार लोग सालों से कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने जीई रोड पर गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक होते हुए गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 173 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। यह फ्लाईओवर राजधानी के सबसे व्यस्त और भारी ट्रैफिक वाले हिस्से में बनने जा रहा है, इसलिए इससे सबसे अधिक राहत आम जनता को मिलेगी। ट्रैफिक की बड़ी समस्या का स्थायी इलाज फ्लाईओवर निर्माण के बाद नगर घड़ी चौक, केनाल रोड और गुरूनानक चौक की पुरानी ट्रैफिक समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। नगर घड़ी चौक से आने वाले वाहन बिना रुकावट सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच सकेंगे, जबकि स्थानीय ट्रैफिक नीचे की सड़क का उपयोग करेगा। इससे सड़क पर भीड़ कम होगी और मुख्य धारा का यातायात ऊपर फ्लाईओवर से तेजी से निकलेगा। खास तौर पर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह परियोजना वरदान साबित होगी, क्योंकि अटल एक्सप्रेस-वे का सीधा लाभ मिलेगा और पीक टाइम में भी यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। फुंडहर व पीटीएस चौक पर भी फ्लाईओवर उप मुख्यमंत्री साव ने राजधानी के ट्रैफिक नेटवर्क को नए स्वरूप देने के लिए फुंडहर चौक और पीटीएस चौक पर भी फ्लाईओवर निर्माण की कार्ययोजना आगे बढ़ा दी है। फुंडहर चौक का फ्लाईओवर पहले ही स्वीकृत है, जबकि पीटीएस चौक का प्रस्ताव अगले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image