20 सालों तक दी अपनी सेवाएं… कंपनी ने अचानक कर दी छुट्टी, अब कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में स्थित आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की हिंडाल्को कोल माइंस में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के 100 से अधिक कर्मचारियों को काम से हटा दिया है. इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडाल्को कोल माइंस में कई कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से कार्यरत थे. इनमें से कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बेहद करीब थे. ऐसे में अचानक नौकरी से हटाए जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. कर्मचारियों का कहना है कि बिना नोटिस इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है. नौकरी से निकाले जाने की सूचना के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों में भारी चिंता और तनाव का माहौल है. परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को लेकर सैकड़ों कर्मचारी परेशान हैं. इसी के चलते पीड़ित कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत की. (Aditya Birla Group) कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है. फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image