बस्तर ओलंपिक 2025 : उद्घाटन समारोह में मैरी कॉम ने बताया अपना संघर्ष, सीएम साय बोले नक्सलवाद से आजाद हो रही पावन धरा
बस्तर : जगदलपुर में 11 दिसंबर से संभागस्तरीय बस्तर ओलंपिक की शुरुआत हुई. बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. खेलों के उद्घाटन अवसर पर विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर एमसी मैरी कॉम समेत दो नेशनल खिलाड़ी भी आएं हैं.मैरी कॉम ने जहां अपने संबोधन में बस्तर के रीति रिवाज और यहां के आदिवासी परंपरा की सराहना की,वहीं बस्तर में उभरते खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर( खेलेगा बस्तर बढ़ेगा बस्तर) पद्मश्री एमसी मेरी कॉम ने कहा कि मुझे आमंत्रित करने के लिए बहुत शुक्रिया. करसाय ता बस्तर बरसायता बस्तर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया है. बस्तर के युवाओं का परफॉर्मेंस और डेडिकेशन काफी जबरदस्त है. मैं सभी को प्रोत्साहित करती हूं. आज के दिन मैं काफी आशीषित हूं, क्योंकि मैं बस्तर के आदिवासी से जुड़ी हूं. मैं भी ट्राइबल फैमिली से जुड़ी हुई हूं. किसी को कभी हिम्मत नहीं हारनी है. हम खेल में सीख रहे हैं. आपको भी करना है. मैने देश का नाम रौशन किया है. बस्तर, छत्तीसगढ़ और भारत के नाम को रौशन करना आपके हाथों में है. पद्मश्री मैरी कॉम ने बताई अपनी जर्नी इस दौरान मैरी कॉम ने छत्तीसगढ़ सरकार को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.स्वागत कार्यक्रम में पद्मश्री मैरी कॉम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल में कड़ी मेहनत करके इस मुकाम को पाया है. वो भी ट्राइबल कम्यूनिटी से आती हैं.जब उन्होंने कुछ करने की सोचा तो काफी बाधाएं आईं,लेकिन वो अपने लक्ष्य के प्रति फोकस थी. 'आदिवासी समाज से है मेरा भी कनेक्शन' मैरी कॉम ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बस्तर ओलंपिक में बुलाया गया है. आप सभी को धन्यवाद. बस्तर के युवाओं का परफार्मेंस, डेडिकेशन बहुत अच्छा है. मैं इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करती हूं. ट्राइबल कनेक्शन जुड़ा है. मैं भी नार्थ इस्ट मणिपुर की ट्राइबल फैमिली से हूं. जो भी ट्राइबल 'नेवर गिव अप एटिट्यूड' के साथ परफार्म कर रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएं. आप सभी को देश का नाम रोशन करना है. बस्तर के बच्चे और युवाओं का समय आ गया है. छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की जिम्मेदारी अब आप लोगों के हाथ में है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image