अगले 3 दिन तक होगी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिन तक बाछल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बूंदाबांदी हो सकती है। छत्तीसगढ़ में नवंबर ठंड के साथ बीत गया। रविवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्दी ने असर दिखाया, वहीं, राजधानी सहित अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा रहा। सबसे कम तापमान अंबिकापुर का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूतम 8 डिग्री रहा। वहीं, रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। जो शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.1 से ज्यादा रहा। रविवार को सुबह कुछ समय के लिए हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिन तक बाछल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण प्रदेश में रात के दौरान तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण सरगुजा संभाग में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और दुर्ग में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान दितवाह उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट की ओर बढ़ रहा है, जो 80 किमी दूर केंद्रित है (11.7°N, 80.6°E)। इसका असर 30 नवंबर और 1 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में दिखेगा, जहां हल्की वर्षा के साथ आकाश बादल छाए रहेंगे।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image