33 अभ्यर्थियों का आवेदन क्रमांक एक समान’… छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने किए सनसनीखेज दावे, लगाए ये गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा आरोप सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़े घोटाले का दावा किया है। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद कई पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जो भर्ती में अनियमितताओं की ओर इशारा करते हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दावा किया है कि एक ही क्रमांक के 33 अभ्यर्थियों के आवेदन सामने आए हैं, और हैरानी की बात यह है कि सभी के सभी चयनित कर लिए गए हैं। उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए जांच की मांग की है। एक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में केवल 39 अंक मिले हैं, फिर भी उसका चयन कर लिया गया। शारीरिक परीक्षा का अधिकतम पूर्णांक 100 अंक है। यदि मान भी लिया जाए कि उस अभ्यर्थी को शारीरिक परीक्षा में पूरे 100 अंक मिले, तो भी उसका कुल स्कोर 139 होगा, जबकि 143 अंक पाने वाले अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ। दीपक बैज ने केवल पुलिस आरक्षक ही नहीं, बल्कि फॉरेस्ट आरक्षक, आरआई परीक्षा और अन्य कई भर्ती परीक्षाओं में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image