कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तरी हिस्सों में 3 दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार
: छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों बिलासपुर, रायपुर समेत दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक सर्दी अपना प्रभाव दिखा रही है। उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवा ने सरगुजा संभाग को ठिठुरा दिया है। कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पर्यटन स्थल मैनपाट में पारा एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तापमान में और गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ समेत राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में सोमवार को घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर सब्जियों और फसलों पर पाले का खतरा बढ़ गया है। वहीं, पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। वहीं, बात की जाए तो अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्यिसस के आसपास बना हुआ है। इसकी वजह से सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है।यही हाल पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, जशपुर और एमसीबी जिलों का है। लगातार बढ़ती ठंड के चलते लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन जिलों में चलेगी शीतलहर मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग,कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image