5 महीने के मासूम को बचाने हाथी से भीड़ गई मां, लेकिन कोशिश रही नाकाम
सूरजपुर. सूरजपुर जिले में हाथियों के हमले से लगतार ग्रामीणों की मौत के मामले बढ़ते जा रहें. वह डर के साए में जीने को मजबूर हैं. ताजा मामला सोनगरा के चिकनी गांव से सामने आया है, जहां गुड़ फैक्ट्री में बहार से मजूदरी करने आए परिवार के लोग सो रहे थे. इसी दौरान अचानक हाथी पहुंच गया. “हाथी ने 5 महीने के मासूम को अपनी सूंड में उठा लिया. मां ने पूरी हिम्मत जुटाकर अपने बच्चे को हाथी से छीन लिया. हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, हाथी को देखकर सो रहे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे. वहीं 5 महीने के मासूम बच्चे को हाथी अपने सूंड में उठा लिया था. मासूम की मां उसे बचाने के लिए हाथी के पास पहुच गई. उसने हाथी से बच्चे को छुड़ा भी लिया लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था. घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं वन आमला की टीम मौके पर पहुंची. वहीं हाथियों के हमले से लगातार हो रही मौत से वन विभाग के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image