पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज लगाएंगे दिव्य दरबार, 50 से अधिक परिवार के लोग करेंगे घर वापसी, सीएम विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल
भिलाई: Dhirendra Shastri Divya darbar Live ट्वीनसिटी भिलाई में इन दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य हनुमंत कथा का पाठ कर रहे हैं। कथा के दौरान आज दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया सीएम साय भी शामिल होंगे। वहीं, आज दिव्य दरबार के दौरान 50 से ज्यादा परिवार घर वापसी करेंगे। यानि जो हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गए थे वो परिवार के लोग फिर से सनातन धर्म में वापसी करेंगे। बता दें कि दिव्य दरबार में शामिल होने के बाद कल आधी रात से ही लोग कथा स्थल प्रगति मैदान में डटे हुए हैं। सैकड़ों लोगों ने की घर वापसी बता दें कि हाल में कांकेर में शव दफनाने को लेकर हुए बवाल के बाद से लगातार लोग घर वापसी कर रहे हैं। इस घटना के बाद कांकेर जिले में रहने वाले करीब 10 परिवार के 50 से अधिक लोग हिंदू धर्म में वापसी कर चुके हैं। वहीं, चर्च प्रमुख ने भी कांकेर के शितला मंदिर में पूजा अर्चना कर सनातन धर्म में वापसी की है। आदिवासी इलाके में धर्मांतरण का खेल गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के वनांचल और आदिवासी इलाके में लगातार धर्मातरण का खेल चल रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हालांकि बजरंग दल सहित कई अन्य हिंदूवादी संगठन हैं जो लगातार धर्मांतरण करवाने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर खुलासा करते हैं।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image