5 लोगों ने मिलकर युवक को मारा चाकू, घर के सामने गाली- गलौज करने से किया था मना
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 5 युवकों ने मिलकर एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बी गांव का है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिला के ठेकलाबोड बड़े पारा निवासी रोहित कुमार नाग करीब 25 दिन पहले अपने मौसा के घर ग्राम सेमरा बी काम करने आया था। 7 दिसंबर की रात उसके मौसा के घर के सामने कुछ युवक गाली गलौज कर रहे थे,जिन्हें रोहित ने मना किया। तैश में आकर पांचो युवकों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। रोहित को गंभीर हालत में धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image