पति ने कैंची से काटी पत्नी की नाक: 7 साल की बेटी के सामने दिया वारदात को अंजाम, पीड़िता की बहन ने पहले से शादीशुदा होने के लगाए आरोप
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान ग्वालियर में गुस्साए पति ने पत्नी की कैंची से नाक काट दी। घटना 7 साल की मासूम बेटी के सामने हुई। उसने अपनी मौसी को फोन कर खौफनाक घटना जानकारी दी। वहीं महिला को घायल हालत में परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। 10 साल पहले हुई थी शादी दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिंड रोड स्थित भारत मार्केट के पास रहने वाली पूनम तोमर की शादी 10 साल पहले मालनपुर के पास रहने वाले धर्मेंद्र तोमर से हुई थी। उनके साथ उनकी 9 साल की दिव्यांशी और 7 साल की बेटी अनुष्का भी रहती है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा और मारपीट होता रहता था। इसी के चलते 3 साल से पूनम अपने मायके रह रही थी। पीड़िता की बहन बोली- शराब पीकर मां के घर चला गया पति लेकिन शुक्रवार शाम को पूनम के मायके वाले ससुराल पक्ष से बातचीत करने के बाद उसे पति धर्मेंद्र के पास रहने के लिए छोड़कर आए थे। पूनम की बड़ी बहन पूजा तोमर के मुताबिक, शुक्रवार रात को धर्मेंद्र ने शराब पीने के बाद पूनम से झगड़ा किया और फिर अपनी मां के घर चला गया। झगड़े के बाद कैंची से काटी नाक शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद धर्मेंद्र पूनम के पास आया और दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान घर के अंदर 7 साल की बेटी अनुष्का मौजूद थी। दोनों के बीच विवाद इस स्तर पर पहुंच गया कि गुस्से में पति ने पत्नी से बेतहाशा मारपीट कर कैंची से उसकी नाक काट दी। यह सब देख 7 साल की अनुष्का ने रोते बिलखते हुए अपनी मौसी पूजा तोमर को फोन कर पूरा घटनाक्रम बताया। धर्मेंद्र पर पहले से शादीशुदा होने के आरोप इसके बाद पूनम की बड़ी बहन सहित अन्य परिजन घर से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। पूजा तोमर ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र तोमर ने धोखे से उसकी बहन के साथ शादी की थी। जबकि वह पहले से शादीशुदा है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image