छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना, लॉज में घुसकर बदमाशों ने किया कांड, लूटे लाखों रुपए
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस नेता अंकुर सिंह के साथ एक गंभीर घटना हुई है। यह घटना कोटाडोल तिराहे स्थित शानवी गेस्ट हाउस में सामने आई, जहां कुछ बदमाशों ने नेता के लॉज में घुसकर उनके साथ हाथापाई की और करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल लोग 3 गाड़ियों में सवार होकर आए थे और संख्या 15 से 20 थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने अचानक लॉज के भीतर प्रवेश किया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता और उनके साथियों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। यह आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। घटना के बाद जनकपुर थाने में लगी लोगों की भीड़ Congress Neta Marpeet News: घटना की जानकारी मिलते ही जनकपुर थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोग आक्रोशित थे और उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। इस वजह से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल फोर्स तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image