रिश्वत मांगने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हो जाएं सावधान, विभाग ने शुरू की कार्रवाई, किया डिमोशन
बिलासपुर. रिश्वत मांगने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है. कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में पीड़ित से पैसे की डिमांड करने वाले प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाया है. एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को आरक्षक पद पर डिमोट कर दिया है. प्रधान आरक्षक अनिल को अब इस पद पर 2 साल तक काम करना होगा. दरअसल, नवंबर 2024 में पीड़ित ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू का वीडियो बनाकर पैसे मांगने की शिकायत की थी. वीडियो में प्रधान आरक्षक अनिल साहू जमानत आवेदन पर कार्रवाई के लिए पहले रुपये मांगे जाने की बात कहते नजर आ रहा था. वाहन को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी. इस दौरान वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उनसे मोलभाव करते हुए सुनाई दे रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू दोषी पाया गया. अब एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू पर कड़ा एक्शन लेते हुए डिमोट कर दिया है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image