पूर्व महापौर के बेटे को चार आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा- कागजों पर चल रही योजनाएं
राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों ने पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर काट दिया है। इस घटना के बाद प्रमोद दुबे ने सवाल उठाते हुए नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एक साल में रायपुर में 51 हजार डॉग बाइट हुए हैं। इससे समझ में आ रहा है कि निदान के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। दुबे ने कहा, संवेदनशील मुद्दों पर कार्रवाई के लिए जो योजना है वो कागजों पर चल रही है। यह रायपुर नगर निगम और सरकार के बीच टकराव का नतीजा है। लगातार कुत्ते नोच रहे हैं, काट रहे हैं, घसीट रहे हैं। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। मेरे बेटे को चार कुत्तों ने दौड़ाकर काटा है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा, कुत्तों के नाम पर अधिकारी और भाजपा नेता अपना जेब भर रहे हैं और आम जनता भुगत रहे हैं। आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर होम सिर्फ कागजों पर संचालित हो रहा है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image