वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यक्त किया गहरा शोक
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यक्त की गहरी संवेदना रायपुर - वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के निधन पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि “शिवराज पाटिल जी भारतीय राजनीति के उन शिष्ट, शांत और अनुभवी नेताओं में से थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा, संयम और जिम्मेदारी की मिसाल कायम की। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।” उन्होंने आगे कहा कि पाटिल जी का लंबा राजनीतिक जीवन, लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर उनका संतुलित नेतृत्व और गृह मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली आज भी प्रेरणा का स्रोत है। मराठवाड़ा और लातूर क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि “पाटिल जी के जाने से भारतीय राजनीति ने एक सादगीपूर्ण, विचारशील और मर्यादित व्यक्तित्व खो दिया है। उनका अभाव लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।”
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image