कोंडागांव की योगिता मंडावी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, विज्ञान भवन में सौंपा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
रायपुर: वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों में छत्तीसगढ़ की योगिता मंडावी, झारखंड की फुटबॉलर अनुष्का, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत कई और प्रतिभावान बच्चे शामिल है। कोंडागांव की योगिता को राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल श्रेणी में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले कोंडागांव की 14 वर्षीय योगिता मंडावी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। योगिता को यह सम्मान जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला। योगिता ने बचपन में ही माता-पिता को खो दिया था, लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।योगिता छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोंडागांव में रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बच्चों को साहस, खेल, कला-संस्कृति, नवाचार और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे और उन्होंने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image