छत्तीसगढ़ में अनोखी चोरी... भूखे चोर ने पहले खाया खाना, फिर तीन लाख के जेवरात लेकर फरार
ग्राम डुमरकछार में बीती रात चोरी करने एक मकान में घुसे भूखे चोर ने पहले खाना खाया, उसके बाद चोरी कर फरार हो गए। घटना के वक्त घर के सदस्य गांव में अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में गए थे। घटना पाली थाना अंतर्गत मंगलवार की रात हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में बुजुर्ग सो रहा था। उसे भनक नहीं लगी। चोरों ने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बड़े इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया। तीन लाख मूल्य के जेवरात और नगदी लेकर रफूचक्कर किचन में रखा भोजन एवं सब्जी खाने के बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखे तीन लाख मूल्य के जेवरात और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह होने पर बुजुर्ग की नींद खुली, तब उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। नहीं खुलने पर शोर मचाया, तब टहलने निकले ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और दरवाजा खोला। इस दौरान घर की अलमारी टूटी मिली और जेवरात एवं नगदी पूरी तरह गायब थे। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा बुजुर्ग ने गांव गए अपने बेटे को फोन पर सूचना दी। घर लौटकर स्वजनों ने देखा कि चोर घर के कई कमरों को खंगालकर मूल्यवान सामान और नकद राशि लेकर फरार हो चुके हैं। चोरी की सूचना ग्रामीण निलेश यादव, कमलेश मरावी और तुलसिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि रामभरोस मरावी ने बताया कि घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image